Raipur news:AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, CCTV जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल…

Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित AIIMS Raipur में तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो बी-ब्लॉक के बी4 वार्ड में भर्ती था। उसे रक्त संबंधी बीमारी के उपचार के लिए भर्ती किया गया था।

बताया गया है कि इलाज के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।पुलिस जांच शुरू, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस! स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वार्ड में मौजूद स्टाफ व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों पर स्थिति साफ होने की संभावना है।