Toran Kumar reporter

रायपुर। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है। जैसे ही इसकी जानकारी यात्रियों को दी गई यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री काफी परेशान होते भी दिखे। आपको बता दें कि फ्लाइट रायपुर से भोपाल के लिए 5:15 को उड़ान भरने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते अब यह फ्लाइट 8:30 बजे उड़ान भरेगी।

रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक SD शर्मा ने बताया कि उड़ान संख्या 6E 7371 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी जिसे ठीक कर लिया गया है। यह फ्लाइट 8:30 बजे उड़ान भरेगी।