Raipur news: महापौर मीनल चौबे ने पेश किया 1529.53 करोड़ रुपए का बजट, Raipur राजधानी को मिली कई बड़ी सौगातें

Toran Kumar reporter

Toran Kumar reporter

रायपुर: Raipur Nagar Nigam Budget 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने 1529 करोड़ 53 लाख रुपये का नगर निगम बजट पेश किया। यह उनका पहला बजट है, जिसमें रायपुरवासियों को कई अहम सौगातें मिली हैं। बजट में शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है।

महापौर मीनल चौबे का बयान

Raipur Nagar Nigam Budget 2025: बजट अभिभाषण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने कहा की यह बजट रायपुर शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हमारा लक्ष्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाना है।

रायपुर वासियों को कई अहम सौगातें

Raipur Nagar Nigam Budget 2025: इस बजट में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और शहर के सतत विकास को प्राथमिकता दी गई है। महापौर के इस पहले बजट से रायपुरवासियों को उम्मीद है कि शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बजट के प्रावधान –

  1. युवाओं के लिए हाईटेक लाइब्रेरी- 500 सीटों वाली 2 सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए 22.84 करोड़ स्वीकृत
  2. सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर का निर्माण- 61 करोड़ की लागत से प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण
  3. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा- कामकाजी महिलाओं के लिए 3 नए हॉस्टल
  4. व्यापारिक विकास को प्रोत्साहन- 219 करोड़ की लागत से क्रिस्टल आर्केड और ट्रेड टावर चौपाटी निर्माण से छोटे व्यापारियों को फायदा
  5. तालाबों का संरक्षण- 30 करोड़ की लागत से जोरा, छुईया और करबला तालाब का पुनर्विकास
  6. शुद्ध पेयजल के लिए नई योजनाएं- 311 करोड़ की लागत से नल कनेक्शन और जलागार निर्माण
  7. दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा- 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क का निर्माण
  8. स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर- स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम

किस मद के लिए कितना पैसा रखा गया जानिए

  • कर्मचारियों के वेतन भुगतान और पेंशन के लिए 55 करोड़…
  • प्रशासन विधायी कार्य के लिए 43 करोड़…
  • नगरी नियोजन एवं भवन उच्च विभाग के लिए 14 करोड़ 25 लाख,,,,
  • लोक कर्म विभाग के लिए 97 करोड़ 3 लाख,,,
  • राजस्व विभाग के लिए 14 करोड़..
  • स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए 77 करोड़ 55 लाख…
  • विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के लिए 73 करोड़ 99 लाख…
  • गरीबी उपश्मन एवं सामाजिक कल्याण विभाग के लिए 88 लाख,,,
  • महिला बाल विकास के लिए 42 लाख 56000,,,
  • अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के लिए 7 करोड़ 89 लाख,,,
  • खेल कुड़ियां युवा कल्याण के लिए 2 करोड़,,,
  • पर्यावरण उद्यानिकी विभाग के लिए 27 करोड़ 10 लाख,,,
  • संस्कृति एवं पर्यटन मनोरंजन के लिए 3 करोड़ 42 लाख,,,
  • जोन कार्ययल्यो के लिए 189 करोड़ 93 लाख,,,
  • पूंजीगत में 789 करोड़ 89 लाख,,,
  • महादेव घाट सौंदर्यकरण के लिए 15 करोड़,,,
  • युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल सर्वशिदा हाईटेक लाइब्रेरी के लिए 15 करोड़ नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ 48 लाख,,,,
  • सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए सुविधायुक्त प्रशासन गिरी सेनेटरी वेंडिंग मशीन एंड बेबी फीडिंग रूम,,,
  • सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा प्रबंधन के तहत सर्विलेंस कैमरा स्थापित,
  • महिला स्वालंबन सुरक्षा व सुविधा विस्तार के लिए 20 लाख का बजट प्रावधान,,,
  • महिला स्वालंबन और रोजगार सृजन के लिए 10 करोड़,,,
  • व्यापारी गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए 219 करोड़,,,
  • तालाबों उद्यानों के संरक्षण के लिए 30 करोड़,,,
  • यातायात व्यवस्था के लिए 61 करोड़,,,
  • पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण के लिए 10 करोड़,,,
  • प्रधानमंत्री ई बस सेवा और डिपो निर्माण के लिए 26 करोड़,,,
  • नगर निगम के द्वारा खेल मैदाने में प्रकाश व्यवस्था के लिए 5 करोड़ 89 लाख,,,
  • शहर के प्रमुख मार्गो में विद्युत पोल एलइडी लाइट के लिए 128 लाख,,,

धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के संरक्षण में प्रचार प्रसार के लिए 20 लाख…