रायपुर। राजधानी रायपुर में होली के दौरान तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आपको बता दें की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है. वहीं होली के अवसर पर बदमाशों के द्वारा पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका कर आतंकित करने की सूचना प्राप्त हुई थी. मामले में पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 साल), काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ़ जरहा पिता देवानंद साहू (26 साल) और पंडरी निवासी नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 साल) के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Raipur crime:होली के दिन तलवार लहराकर रंगदारी कर रहे 03 आरोपी तत्काल धरे गए सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला…Viral video

