Raipur breaking:राजधानी रायपुर में गांजा तस्करों के ऊपर बड़ी कार्रवाई। एक अर्टिगा कर में 50 किलो गांजा मिला

Toran Kumar reporter

रायपुर: Raipur Crime News छत्तीसगढ़ में इन दिनों तस्कर के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। आए दिन बड़े पैमाने में नशे का सामान बचेने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर में पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा है, साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने देर रात ओडिशा पासिंग अर्टिगा कार को दबोचा है। पुलिस को आशंका है कि गांजा को ओडिशा से लाए थे और यहां खपाने की फिराक में थे। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने कार को देवेंद्र नगर थाना के पीछे ही पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि कार जुबेस्ता अस्पताल के पास खड़ी थी। जिसका पासिंग नंबर ओडिशा का था। इस दौरान पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसके साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गांजा किसके पास ले जा रहे थे।

Leave a Reply