Raipur breaking:नगर निगम ….मीनल चौबे ने बनाई अपनी टीम : 14 MIC सदस्यों के नामों का ऐलान,लिस्ट जारी

Toran Kumar reporter

रायपुर। महापौर मिनल चौबे ने सोमवार को MIC सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया। महापौर मिनल चौबे ने कहा- सभी जीते हुए 60 सदस्य योग्य हैं विद्वान है, मगर 14 सदस्य नियुक्त करने की बाध्यता है। चारों विधानसभा क्षेत्र कवर हो जाए इसका ध्यान रखा गया है। 

मीनल चौबे ने कहा कि, सभी को अनुभव के आधार पर विभाग सौंपे गए हैं। MIC गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी। महिलाओं को भी मौका मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि, एजाज ढेबर के कार्यकाल के अवैध कार्यों पर कार्यवाही होगी।  

दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग
डॉ. अनामिक सिंह – सामान्य प्रशासन
मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
अवतार भारती बागल – राजस्व
संतोष साहू – जल कार्य विभाग
गायत्री चंद्राकर – लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग
सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
महेंद्र खोड़ियार – वित्त, लेखा एवं अंकीक्षण विभाग
खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
सरिता दुबे – महिला एवं बाल विकास
संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग
नंद किशोर साहू – खेल-कूद एवं युवा कल्याण विभाग
भोला साहू – पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग