राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को आमंत्रित किया गया है. पूरा विपक्ष बीते कई दिनों से राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं मिलने को मुद्दा बना रहा था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा (Nripendra Mishra), विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और RSS नेता राम लाल ने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया.

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट किया, ‘आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सौंपा. उन्होंने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और कहा कि अयोध्या आने व दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे.

Leave a Reply