शहडोल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल दौरे पर थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सीएम डॉ मोहन यादव के शहडोल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के (Shahdol Collector Lathi Charge Video) बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए खुद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह मैदान में उतरे और आरक्षक से लाठी लेकर कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि, इस झड़प में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेख साजिद सहित कई नेता घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 37 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस प्रशासनिक सख्ती के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (Shahdol Collector Lathi Charge Video) द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

