iPhone 16 आने के बाद सस्ते हुए iPhone 15, iPhone 14, Xiaomi के फोन से भी हुआ सस्ता

iPhone 16 आने के बाद पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत पर सीधा असर देखने को मिलेगा। आज हम आपको iPhone 15, iPhone 14 पर चल रहे डिस्काउंट की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही इनकी कीमत भी काफी कम हो गई है। कुछ फोन्स की कीमत तो इतनी कम हो गई है कि आप इसे Xiaomi के फोन की कीमत में ऑर्डर कर सकते हैं।

iPhone 15-

सबसे पहले iPhone 15 की बात करते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए अभी आपको 68,690 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि इसी फोन की पहले MRP 79,900 रुपए थी और अब ये कम होकर 69,900 रुपए हो गई है। यानी सीधा इसमें 10 हजार रुपए का अंतर आ गया है। साथ ही HDFC Bank से पेमेंट करने पर अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। करीब 4500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही वजह है कि फोन की डिमांड भी अचानक ज्यादा हो गई है।

iPhone 14-

iPhone 14 की पहले MRP 69,900 रुपए थी, लेकिन अब ये कम होकर 59,900 रुपए हो गई है। यानी इस लिहाज से भी देखा जाए तो फोन का फी सस्ता हो गया है। इस लिहाज से कीमत में सीधा 10 हजार रुपए का अंतर आ गया है। इस फोन की सबसे बड़ी कमी है कि इसमें Dynamic Island नहीं दिया जा रहा है। ये काफी निगेटिव साउंड करता है। खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो कोई अच्छा स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं।

Xiaomi 14 Ultra-

Xiaomi 14 Ultra की बात करें तो इसे खरीदने के लिए आपको करीब 1 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इस लिहाज से देखा जाए तो iPhone काफी सस्ता साबित होता है। हालांकि इस फोन में स्टोरेज ऑप्शन भी ज्यादा मिलते हैं। क्योंकि इस वैरिएंट में 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जाता है।

Leave a Reply