यूपी के बुलंदशहर में भगत सिंह की प्रतिमा के साथ अभद्रता, SP बोले हो गया आरोपी गिरफ्तार…video

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ एक युवक ने अभद्रता की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। घटना सामने आने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुलंदशहर के एसपी ने बताया पूरा मामला कब हुआ

संपादक से बात करके बात करते हुए बुलंदशहर के एसपी श्लोक कुमार ने कहा- यह घटना 15 अगस्त 2023 की है। वीडियो वायरल होने के बाद हमने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 17 अगस्त को आरोपी का चालान कर दिया गया है। वहीं, शहर की ASP अनुकृति शर्मा ने भी भगत सिंह के साथ अभद्रता कर रहे युवक के बारे में बात की। उन्होंने कहा- आरोपी का नाम सुहैल पुत्र नौशाद है। वीडियो वायरल होने के बाद सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply