IND vs NZ 2nd Test, Day-2, LIVE क्रिकेट स्कोर: गिल के बाद कोहली को सैंटनर ने भेजा पवेलियन, भारत का लाइव स्कोर 56/3

India vs New Zealand, 2nd Test Day-2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों का स्कोर खड़ा किया। वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।

India vs New Zealand, 2nd Test Day 2: शुभमन गिल आउट

पुणे टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। शुभमन गिल 30 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार हुए। यशस्वी जायसवाल का साथ देने विराट कोहली आए हैं।

IND vs NZ Live Score: पुणे में आज कैसा रहेगा मौसम?

फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि पुणे टेस्ट के दूसरे दिन भी मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को पुणे में तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। 

IND vs NZ Live Score: फिर फ्लॉप हुए हिटमैन

टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पुणे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए। वो एक बार फिर न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी का शिकार बने। रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

IND vs NZ Live Score: पहले दिन क्या-क्या हुआ?

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने जलवा दिखाया और 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए हैं। क्रीज पर ओपनर यशस्वी जायसवाल (06) और शुभमन गिल (10) रन बनाकर नाबाद हैं