रायपुर में।सेंट्रल जेल में वर्चस्व के लिए महिला बंदी ने कर दी प्रहरी की पिटाई, जेल प्रशासन जांच में जुटी

Toran Kumar reporter

रायपुर राजधानी स्थित सेंट्रल जेल के महिला बंदीगृह में मारपीट का मामला सामने आया है। जेल में वर्चस्व जमाने के लिए महिला बंदी निगरानी बदमाश हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव ने प्रहरी माधुरी वर्मा की पिटाई कर दी। प्रहरी को चोट आई है। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला प्रहरी के कथन के आधार पर रिपोर्ट करवाई जाएगी

नारकोटिक्स एक्ट के मामले में मोनिका डेढ महीने से जेल में बंद है। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे महिला प्रहरी माधुरी वर्मा और मोनिका का विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो बदमाश मोनिका ने माधुरी पर हाथापाई कर दी। उसे धक्का देकर गिरा दिया। माधुरी के सिर में चोट आई है। दरअसल, मोनिका जेल में अपना वर्चस्व जमाना चाहती है। दूसरी महिला बंदियों के विवाद में भी सामने आकर प्रहरी से विवाद करने लगती है।

तस्करी के मामले में है बंद

सिविल लाइन थाना इलाके में पिछले दिनों नशा तस्करी का राजफाश हुआ था। नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इजेक्शन, गांजा, अफीम आदि 18 लाख का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इस मामले में मोनिका सचदेव का नाम भी जुड़ा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

बहन हत्या के आरोप में पहले से बंद

बैरनबाजार ओसीएम चौक की हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव की बहन भी इलाके की हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। अभी वह हत्या के आरोप में जेल में बंद है। करीब 10 साल से उसे निगरानी सूची में रखा गया है।

Leave a Reply