भयावह।आजतक हम इस जानलेवा चाइनीज मांझे को अपने देश से ग़ायब नहीं कर सके।..एक युवक की मौत!

गाजियाबाद में एनएच-9 पर 15 अगस्त की शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है l ये युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली में गाजीपुर जा रहा था। दोनों नोएडा के सेक्टर-43 कट से एनएच 9 पर चढ़े थे, जहां बाइक चला रहे युवक का गला मांझे की चपेट में आ गया। जब तक पीछे बैठे युवक ने बाइक को संभाला, तब तक गले की हड्डी भी कट गई। मरने वाला युवक नोएडा का रहने वाला था। नोएडा से दोनों दोस्त दिल्ली जा रहे थे l बिहार के खंगड़िया निवासी रविराज (25 साल) पुत्र पवन कुमार नोएडा के सेक्टर-63 में बहरामपुर में किराए पर रह रहा था। युवक ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। शनिवार शाम को रविराज बाइक से अपने दोस्त नरेश निवासी संभल के साथ दिल्ली के गाजपुर जा रहे थे। बाइक रविराज चला रहा था, जिसने हेलमेट भी लगा रखा था। इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा रविराज की गर्दन में फंस गया। मांझे से उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे नरेश ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। दोनों युवक नोएडा की सीमा से बाइक पर चढ़े थे। मौके पर कौशांबी पुलिस पहुंची l घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल रवि राज को उपचार के लिए वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में लेकर पहुँचे । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य भी पहुंचे। युवक के रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को नोएडा ले गए। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गले में 5 सेमी तक घाव हो गया, जिससे गले की हड्डी भी कट गई। एसीपी सूर्यबली मौर्य