Horoscope Today: June 14, 2023..योगिनी एकादशी पर इन 5 राशियों को मिलेगी ढेरों खुशियां, धन-दौलत के साथ प्रमोशन का बन रहा योग

14 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और आपकी अच्छी आमदनी होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ खुशहाली आएगी। आपसी समझदारी से सब ठीक कर लेंगे। आपका परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।  आप परिवार के साथ कोई हॉलिडे प्लान करेंगे।  संतान की पढ़ाई को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। 

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 4

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं। जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए दिन फेवरेबल है। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। आप अविवाहित हैं तो आज कहीं से विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। बात आगे भी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।  व्यवहार में संतुलन बनाए रखें, प्राणायाम करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाएं बनाएंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम की व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप अपने परिजनों के लिए समय निकालेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, घर के कार्यों में एक दूसरे की मदद करेंगे। जिससे काम जल्दी पूरा हो जाएगा। भागदौड़ से थकावट महसूस करेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। 

  • लकी रंग – ब्राउन 
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में जाएंगे। वहां पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात होगी। लोगों से साथ अच्छा दिन बीतेगा। व्यापारिक दृष्टि से स्थिति, स्थिर

रहेगी। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, तो मनपसंद प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। जिसे समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। इससे आपको बड़े लाभ के योग हैं, आप किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। हायर स्टडीज के लिए कॉलेज के चयन में छात्रों को पैरेंट्स से सहयोग मिलेगा।

  • लकी रंग – पीला 
  • लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। परिवार के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। नए ग्राहक जुड़ेंगे और आमदनी बढ़ेगी।
गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर काम के बोझ से थोड़ी राहत मिलेगी, सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप संतान को करियर काउंसलर के पास लेकर जाएंगे। जिससे आप दोनों को काफी जानकारी मिलेगी। लवमेट्स के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। 

  • लकी रंग – गोल्डन 
  • लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक योजनाएं बनाने में लगाएंगे। भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। जिससे आमदनी बढ़ेगी। आपको आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों का आगमन होगा। घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ आज आप कुछ समय बिताएंगे और डिनर भी सब साथ मिलकर ही करेंगे। आर्ट्स अथवा शिल्प से जुड़े लोगों को किसी माध्यम से अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। जिससे आगे बेहतर अवसर मिलेंगे। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज आप बेहतर दिन बिताएंगे। आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है। आपको नए अवसर के साथ कुछ नया अनुभव भी मिलेगा। व्यापारियों को अप्रत्याशित सफलता के साथ लाभ मिलने के योग हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सक्सेस मिलने की संभावना बन रही है।  आप कोई भी फैसला सोच समझकर ही लें।  आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घरवालों का सपोर्ट रहेगा। यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य का अच्छी तरह ध्यान रखें। 

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि

आज आप शांति का अनुभव करेंगे। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में आज आपको लाभ मिलने के योग हैं। कहीं से आपका रुका हुआ धन वापस आएगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी प्रकार का निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आप कोई नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। आपकी संतान का भाग्य उदय होने के योग हैं, जिसके कारण आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आप किसी भी लंबी यात्रा से बचें। 

लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 7

धनु राशि

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपने घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। अपना ज्यादा समय घर वालों के साथ बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम के कारण बॉस से आपको तारीफ मिलेगी। आपके सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे। जिसकी वजह से आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। आप कई प्रतिभाशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। जिनसे आप बहुत कुछ सीखेंगे। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। आप अपने बच्चों के किसी कार्य से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।  आप के बीच आपसी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर काम की वजह से भागदौड़ की संभावना है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपना तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पौष्टिक भोजन लें।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आप आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपना काम समय पर पूरा करेंगे। जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वाले लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपसी समझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आप अपने मन को शांत रखने के लिए भरपूर नींद लें।  पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

  • लकी रंग – सैफरन
  • लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  आपको नौकरी या किसी कारोबार से अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आप अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज उसका प्लान बनाएंगे। आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभव और ज्ञान के दम पर अच्छा प्रभाव बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 4

Leave a Reply