लव- सेक्स और धोखा के बाद अबोर्शन के फेर मे गई युवती की जान.. बॉयफ्रेंड पर FIR दर्ज

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली UP के अलीगढ की निवासी 23 वर्ष की युवती को शादी का झांसा देकर एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोपी अनिल ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। जिस पर उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया। जहां वेंटीलेटर पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। अब अनिल पर FIR हुई है।

यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है पीड़ित परिवार
मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 23 साल की बेटी का एक ऑटो चालक से जान पहचान थी। आरोप है कि ऑटो चालक ने बेटी को शादी झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जब आरोपी को जानकारी हुई तो वह गर्भपात कराने का प्रयास किया। गर्भपात के दौरान उनकी बेटी की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसको उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को युवती की मौत हो गई।

26 को करवाया था अस्पताल में भर्ती
युवती की मां ने बताया कि 26 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 29 सितंबर से वेंटिलेटर पर रख दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार को युवती की मौत हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह मूलरूप से अलवर राजस्थान का रहने वाला है और यहां बल्लभगढ़ में रहता है।