सैलानी में लड़कों के दो गुटों में विवाद, फायरिंग से फैली दहशत, दुकानों के शटर गिरे देखिए घटनास्थल का वीडियो

बरेली के सैलानी में शनिवार रात लड़कों के दो गुटों में विवाद के बाद हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष फरार हो गए। फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े बारह बजे सैलानी बाजार में कैथ के पेड़ के पास काफी रौनक थी। रोजा इफ्तार करने के बाद लोग खाने पीने के लिए यहां आए थे। बताते हैं कि इसी दौरान लड़कों के गुट में विवाद हो गया। 

दहशत में दुकानों के शटर गिरे
बहस के बाद इनमें से एक लड़का दूसरे साथी के रूपये लेकर भागने लगा। दूसरे लड़कों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह दुकानों की तरफ भाग निकला। भागते समय युवक ने बचने के लिए हवाई फायरिंग की। इससे दुकानों पर भगदड़ मच गई। थोड़ी ही देर में व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए।

सूचना पर बारादरी थाना पुलिस अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पुलिस को न फायरिंग करने वाला मिला और न दूसरे लड़के। इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी की जा रही है कि फायरिंग किसने की और झगड़ा किस बात पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी।

Leave a Reply