Arun Kumar Sonkar reporter
Arvind Kejriwal Criticism Yamuna River Issue:आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मतदान से ठीक पहले एक बार फिर पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश की है। स्वाति मालीवाल सोमवार को पूर्वांचल समाज की महिलाओं के साथ दिल्ली में यमुना के घाट पर पहुंचीं और उन्होंने यमुना की बदतर हालात के लिए केजरीवाल को दोषी ठहराया। बता दें कि दिल्ली में वोटिंग का वक्त बिलकुल नजदीक है। यहां 5 फरवरी को वोटिंग होनी है।
बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने यमुना की सफाई को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाया है और इसकी खराब हालत के लिए अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।
स्वाति मालीवाल ने , ‘यमुना नदी हमारी मां है और अरविंद केजरीवाल की वजह से यह सीधे-सीधे नाला बन चुकी है। मैं यहां पूर्वांचली महिलाओं के साथ आई हूं। यमुना की हालत बेहद खराब है और यहां इतनी बदबू आ रही है कि खड़े होना भी मुश्किल है।’ स्वाति मालीवाल महिलाओं के समूह के साथ केजरीवाल के आवास पर भी पहुंचीं और प्रदर्शन किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया