यमुना एक्सप्रेस-वे पर 11 किमी शव घसीटा, दो हिस्सों में बटा शव का वीडियोआया सामने!

देश की राजधानी दिल्ली के कंजावला जैसा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है, जी हां दोस्तों आपके जानकारी के लिए बता दे कि यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार चालक ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। जब कार टोल प्लाजा पर पहुंची, तो  सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के नीचे फंसे शव पर गई, जिसे देखने के बाद सिक्योरिटी गार्ड के होश उड़ गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकाला, आपको बता दे की शव दो हिस्से में बंट चूका था। गाड़ी में जगह-जगह टुकड़े चिपके थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिस कार के नीचे शव फंसा हुआ था, वह कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चला रहे थे। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है, शुरुआती पूछताछ में कार चालक ने बताया कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था।किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। भारी कोहरे के कारण शव नहीं दिखाई दिया, ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 11 किमी शव घसीटा, दो हिस्सों में बटा शव वीडियो आया सामने!

पुलिस को मृतक के जेब में से टाटा का कीपैड मोबाइल फोन मिला है, और साथ में ₹500 मिले हैं। युवक का शव इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुका है कि पहचानना मुश्किल है। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों की व्हाट इस वीडियो को खंगाल रही है, मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के जांच में क्या कुछ सामने आया ?

उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच में सामने आया कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वहीं पर हादसा हुआ होगा। मृतक युवक का शव कार में फंस कर 11 किलोमीटर दूर टोल प्लाजा तक घिसटता हुआ चला आया। पुलिस जांच कर रही है कि टक्कर कार से हुई या फिर किसी अन्य वाहन से हुई है। इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

कार में कितने लोग सवार थे और कहां के थे ?

आपकी जानकारी के बता दे की कार स्विफ्ट डिजायर है, नंबर DL12 CT2125 है। यह पूरी घटना मंगलवार की सुबह तकरीबन 4:00 बजे मांट टोल प्लाजा की है। कार के अंदर दो पुरुषों समेत दो महिलाएं मौजूद थी। कार में सवार सभी लोग दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार के रहने वाले हैं। परिवार के साथ आगरा से शादी समारोह से लौट रहे थे।   देश और दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Reply