CM Vishnudev Sai:जापान दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय: असाकुसा मंदिर में की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय इन दिनों जापान देश की यात्रा पर हैं। इस दौरान साय ने टोक्यो में ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में साझा की है। जिसमें उन्होंने मंदिर की प्राचीनता के बारे में जिक्र किया है।

जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर मुख्यमंत्री:

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है। टोक्यो में 22–24 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस और व्यावसायिक बैठकों में भाग लेंगे।

वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे सीएम साय

ओसाका में 25–26 अगस्त को मुख्यमंत्री साय वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश अवसरों पर विभिन्न हितधारकों से चर्चा करेंगे। दौरे का अंतिम चरण सियोल में 27–29 अगस्त को होगा। जहाँ निवेशक गोलमेज बैठकों, कोरिया की शीर्ष कंपनियों और व्यापार संघों से मुलाकात और सेक्टर-विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे।