Chhattisgarh Weather Today:कैसा रहेगा आज आपके शहर छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हवा की दिशा बदलने से दिन का तापमान भी गिरने लगा है। रात में और ठंड बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक रात का पारा गिर सकता है।

सबसे ज्यादा अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर से आ रही हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। 10 जिलों में रात का पारा 12 डिग्री से नीचे आ गया है।

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए जानते हैं आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

रायपुर

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 26 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 तक हो सकता है। सबसे ज्यादा अम्बिकापुर में ही ठंड देखने को मिली है। यहां सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

जगदलपुर

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।

बिलासपुर

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दुर्ग

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और दिन में थोड़ी ठंड महसूस करने की उम्मीद है।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply