Chhattisgarh Weather Today-कैसा रहेगा आज आपके शहर छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड में अब ब्रेक लगने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अब थोड़ा परिवर्तन देखा जा सकता है। हवा की दिशा में परिवर्तन आने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई इलाकों में ठंड और शुष्क हवा में कमी आएगी। इससे तापमान कुछ दिनों के लिए बढ़ सकता है। ये ऐसा सिर्फ दो से तीन दिनों के लिए ही मौसम का तापमान स्थिर रहेगा।

वहीं मौसम​ विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा पूर्व होने की वजह से अब वह नमी लेकर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसकी वजह से तापमान में होने वाली गिरावट का दौर रुक गया है। तूफानी चक्रवात के समाप्त होने के बाद रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी। इसके प्रभाव से ठंड बढ़ती हुई महसूस हो रही थी। बीते दिनों न्यूनतम तामपन का पारा गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सोमवार को 8.7 पर पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के शहर यानी अंबिकापुर का पारा 8.0 डिग्री रिकार्ड किया गया है। अभी मध्यम इलाके यानी रायपुर का तापमान 15.2 तथा शेष शहरों 10 से 14 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है। बादल-बारिश की वजह से सामान्य से काफी नीचे तापमान जा चुका है। अब सारे प्रमुख शहर का पारा 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Leave a Reply