Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

CG,NEWS:छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में:स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार : कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित, तीन दिन के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

11/12/2024 by Editor

Toran Kumar reporter

Chhattisgarh:गरियाबंद. हायर सेकेंडरी स्कूल मैनपुर के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य एवं कुछ शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की थी. एक शिक्षक पर आरोप लगाया था कि वह लंबे समय से दुर्व्यवहार कर रहा है. छात्रों ने पूर्व प्राचार्य को संस्था में वापस लाने की मांग भी की थी. इस मामले पर कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई है और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि छात्रों की मांग व शिक्षकों पर गंभीर आरोप को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है. 3 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का आदेश जारी कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच दल में 2 महिला सदस्यों को भी शामिल किया है, ताकि छात्राओं के आरोपों की संवेदनशीलता से जांच की जा सके.

https://twitter.com/RkhulasaC/status/1866693894374653974?t=QVpfnv0Vi1c95Tg7WKpURQ&s=19

डीईओ ने बताया, जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन दवारा ऐसे मामलो में पहले भी त्वरित व कठोर निर्णय लिया जाता रहा है. छात्र-छात्राओं के हित से जुड़ी इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच दल को गहनता से जांच व तत्काल रिपोर्ट देने निर्देश जारी कर दिया गया है. तत्काल छात्र-छात्राओं के हित मे निर्णय लिए जाएंगे.

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • More
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Print (Opens in new window) Print
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
Categories Chhattisgarh Tags cg, NEWS: In Chhattisgarh's Gariaband district: Misbehavior with girl students in school: Investigation team formed on the instructions of the collector, report will have to be submitted within three days

CG BREAKING में नगरीय निकाय चुनाव : चुनाव के लिए OBC आरक्षण हुआ 50 प्रतिशत, राजपत्र के प्रकाशित हुआ आदेश, देखें आदेश

यूपी के सहारनपुर में “कबूल है… कहने से ठीक पहले केरल से पहुंची प्रेमिका, फोटो दिखाते हुए रुकवाया निकाह, फिर ये हुआ… Video

.st1{display:none}Latest posts

UP:मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग, प्रधानी चुनाव के कैंडिडेट्स को बनाते थे निशाना…ऐसे ऐंठते थे पैसे..अब पुलिस हिरासत में

09/03/2026

India win T20 World Cup:भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर CM साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने जताई खुशी, भारतीय टीम को दी बधाई

09/03/2026

भगवान श्री महाकालेश्वर जी भस्म आरती श्रृंगार दर्शन सोमवार दिनांक 09 मार्च 2026..live

09/03/2026

Horoscope Today. 9 March 2026 :जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

09/03/2026

UP:मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग, प्रधानी चुनाव के कैंडिडेट्स को बनाते थे निशाना…ऐसे ऐंठते थे पैसे..अब पुलिस हिरासत में

09/03/2026

India win T20 World Cup:भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर CM साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने जताई खुशी, भारतीय टीम को दी बधाई

09/03/2026

भगवान श्री महाकालेश्वर जी भस्म आरती श्रृंगार दर्शन सोमवार दिनांक 09 मार्च 2026..live

09/03/2026

Horoscope Today. 9 March 2026 :जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

09/03/2026

R KHULASA

हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

ADDRESS

Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

Mob. No. +91-7509511000

FOLLOW US ON

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

News feed

About us

Privacy policy

Contact

© 2025 R Khulasa | Developed by Wepnex