Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

CG.NEWS:महतारी वंदन योजना’ की ‘सनी लियोनी’ का खुलासा, कई महीनों से ले रहा था योजना के रुपये

24/12/2024 by Editor

Toran Kumar reporter

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के कारण छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना अचानक से देश भर में चर्चा का विषय बन गई. सनी लियोनी इस योजना का लाभ उठा रही थी और उनका पति जॉनी सिन्स को बनाया गया जो एक एडल्ट फिल्म एक्टर है. सनी लियोनी के नाम से हर महीने छत्तीसगढ़ सरकार 1 हजार रुपए का भुगतान कर रही थी. इस योजना का एक युवक फर्जी तरीके से लाभ उठा रहा था. अब इस मामले में सनी लियोनी के नाम का इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी वीरेंद्र जोशी को बस्तर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है. वीरेंद्र जोशी बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी के नाम से योजना का फायदा ले उठा रहा था. 
मामले में आरोपी वीरेंद्र जोशी ने यह बात भी काबूल कर ली है कि उसके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आ रही थी. हालांकि उसने यह भी कहा है कि उसने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन नहीं किया था, बल्कि किसी और ने उसके बैंक खाते और आधार कार्ड का उपयोग करते हुए उसे फंसाया है. 

कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बता दें कि बस्तर ब्लॉक के तालुर पंचायत में महतारी वंदन योजना का फायदा सनी लियोनी को मिलने की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद बस्तर से लेकर राजधानी रायपुर में बखेड़ा खड़ा हो गया था. कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया, वहीं अब इस मामले में शासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. आवेदन को अप्रूवल देने वाले के खिलाफ भी प्रशासन जल्द कार्रवाई करने वाला है.

आखिर सन्नी लियोन के नाम का पैसा कौन खा रहा है ??

पैसा सुपर सीएम मैडम के जेब में जा रहा है या रजवाड़े मैडम के जेब में..

एक तरफ छत्तीसगढ़ की महतारियों के खातों में सुखा पड़ा है उधर फर्जी खातों से पैसा निकाला जा रहा है

ना जाने भाजपा की कितनी सन्नी लियोन होगी जिसके नाम पर महतारी… pic.twitter.com/96ieKv5TRG

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) December 22, 2024

महतारी वंदन योजना पर सियासत
महतारी वंदन योजना में सनी लियोन का नाम सामने आने के बाद सियासत जारी है. कांग्रेस ने कहा कि अपनी चहेती एक्टर के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ दिला रही थी. ऐसा लगता है अब गरीबों का हक छीनकर प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी सनी लियोन को दिलाएगी. वहीं इस मसले पर भाजपा ने पलटवार करते कहा- महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख महिलाओं को मिल रहा. कांग्रेस के पेट मे दर्द हो रहा. किसी षणयंत्र पूर्वक एक मामले को लेकर कांग्रेस चुटकियां लें रही. जनता और माताओं का हम पर आशीर्वाद हैं. 

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • More
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Print (Opens in new window) Print
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pocket (Opens in new window) Pocket
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
Categories Chhattisgarh Tags Chhattisgarh: 'Sunny Leone' gets money under 'Mahatari Vandan Yojana', Rs 1000 reaches her account every month

भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन बरामद, नेपाल के रास्ते लाई गई थी खेप; एक हिरासत में

CG:पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने मीटिंग लेकर दिए थाना प्रभारियों को निर्देश..नववर्ष से पहले गुंडे तत्वों पर कार्यवाही के निर्देश।

.st1{display:none}Latest posts

महाकालेश्वराय नमःदिनांक 6 फ़रवरी का ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन.#life

06/02/2026

Horoscope Today:6 February 2026:जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

06/02/2026

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को पुलिस ने एक ड्राई स्टेट में चल रही अवैध विदेशी शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया, जिसके बाद 81 लोगों को हिरासत में लिया गया।

06/02/2026

UP NEWS:कोरियन लड़के थे पसंद, उन्‍हीं से शादी की चाहत और खुद कोरिया की लड़कियों जैसा गेटअप…गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में नया खुलासा

05/02/2026

महाकालेश्वराय नमःदिनांक 6 फ़रवरी का ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन.#life

06/02/2026

Horoscope Today:6 February 2026:जानिए आज का राशिफल क्या कहते आप के सितारे पढ़िए

06/02/2026

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को पुलिस ने एक ड्राई स्टेट में चल रही अवैध विदेशी शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया, जिसके बाद 81 लोगों को हिरासत में लिया गया।

06/02/2026

UP NEWS:कोरियन लड़के थे पसंद, उन्‍हीं से शादी की चाहत और खुद कोरिया की लड़कियों जैसा गेटअप…गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में नया खुलासा

05/02/2026

R KHULASA

हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

ADDRESS

Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

Mob. No. +91-7509511000

FOLLOW US ON

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

News feed

About us

Privacy policy

Contact

© 2025 R Khulasa | Developed by Wepnex