CG crime:छत्तीसगढ़ शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Toran Kumar reporter:छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों से मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आई हैं। कोंडागांव जिले के केशकाल और न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

केशकाल क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची अपने ही पड़ोसी की हवस का शिकार बनी। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में बच्ची ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने देर रात ही थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बड़ेडोंगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहाँ एक सौतेले पिता ने पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो जांच में वह 8 महीने की गर्भवती पाई गई। खुलासा होने के बाद आरोपी पिता फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।