CG breaking.लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में हुए शामिल, मनसुख मांडविया ने दिलाई सदस्‍यता

Toran Kumar reporter..13.8.2023/✍️

रायपुर Dharamjeet Singh Join BJP: जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जोगी) के पूर्व नेता व लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। धर्मजीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार सुबह रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। धर्मजीत ने भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन के सामने बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस दौरान धर्मजीत के सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए

इस दौरान रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैयया, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भी भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान यह भी कयास लगाया जा रहा है कि धर्मजीत सिंह लोरमी से प्रत्याशी बनाएं जा सकते हैं। भाजपा में प्रवेश करने के सवाल पर धर्मजीत सिंह ने फिलहाल किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया है।

उन्होंने सही समय पर इसकी घोषणा करने की बात कही है। इधर भाटापारा विधायक प्रमोद कुमार शर्मा भी उनके साथ पार्टी बदलने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि प्रमोद शर्मा के भाजपा या कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बतादें कि धर्मजीत सिंह पहले से ही जेसीसीजे पार्टी ने निष्कासित हैं। हालांकि वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी विधानसभा क्षेत्र से जेसीसीजे पार्टी से ही विधायक हैं। धर्मजीत सिंह जेसीसीजे के काफी प्रमुख नेता रहे हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके और अमित जोगी के बीच दूरियां बढ़ती चली गई।

लोरमी: यहां 1993 से अब तक के छह चुनाव में तीन बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ को जीत मिली। कांग्रेस से धर्मजीत सिंह तीन बार लगातार 1998 से 2008 तक जीते। वहीं, जकांछ से भी धर्मजीत ने ही जीत दर्ज की। यहां से धर्मजीत सिंह ने पांच चुनाव लड़ा, जिसमेें 2013 में सिर्फ एक बार भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू से हार का सामना करना पड़ा।