
रायपुर : CM Sai Meeting With Officer : नए परिवहन कानून को लेकर ड्राइवरों के प्रदर्शन के बीच प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सीएम साय ने अधिकारीयों को अहम निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक ली।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 2, 2024
– बैठक में उन्होंने प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए ताकि जनता को परेशानी न हो।
– उन्होंने कहा कि जनता तक… pic.twitter.com/nchIVT7ZsL
सीएम साय ने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने और ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि, प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
बैठक में सीएम साय ने कहा कि, ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी भी अन्यथा स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम साय ने जनता से भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है। इसके साथ ही सीएम साय ने अफ़वाह फैलाने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि, जनता तक सही जानकारी ही पहुंचनी चाहिए।