उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद में 2 लड़कियों के शव आम के बाग में फांसी पर लटके मिले। दोनों लड़कियां कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं। उसके बाद घर वापस नहीं लौटीं।

उत्तर-प्रदेश में वारदात के साथ-साथ आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच यूपी के फर्रूखाबाद से दिल- दहला देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल, फर्रूखाबाद में मंगलवार (27 अगस्त) की सुबह आम के बाग में एक ही डाल पर दो सहेलियों के शव फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की, इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, हालांकि परिजन हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

जानिए पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे के बाद दोनों घर से लापता हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि यह दोनों सहेलियां घर से जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। वहीं जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटीं तो घरवालों ने सोचा कि वो रिश्तेदारी में रुक गई होंगी। इसके बाद जब दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिलने की जानकारी हुई तो दोनों के घर में कोहराम मच गया।

इस मामले में SP अलोक प्रियदर्शी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने मृतक लड़कियों के परिजनों से भी बातचीत की। ASP डॉ संजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन सुसाइड क्यों किया इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

महत्वपूर्ण बिंदु
यह घटना यूपी के फर्रूखाबाद कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास की है।
जहां आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटकते हुए मिले।
जब गांववालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वो बेटियों के शव को लटकता हुआ देखकर हैरान रह गए।
ऐसे में परिजनों को समझ ही नहीं आया कि आखिर इन लड़कियों ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया?
शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया है।

Leave a Reply