Atif Aslam Video:बीच कॉन्सर्ट में आतिफ असलम को आया भयंकर गुस्सा, बंद किया गाना, जानें क्या थी वजह

गायक आतिफ असलम भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। लोग सिंगर को काफी पसंद करते हैं। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के न आने के बावजूद भी उनकी पॉपुलेरिटी में कोई कमी नहीं आई हैं। हाल में ही एक बार फिर आतिफ असलम चर्चा में आ गए हैं। उनके साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। सिंगर अमेरिका में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और बीच में ही गाना बंद कर दिया। ऐसा उन्होंने क्यों किया इसके पीछे एक वजह थी। 

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसी-ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो के इंटरनेट पर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। जहां यूजर्स के एक वर्ग ने गायक की विचारशीलता की सराहना की, वहीं कुछ ने इसकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल। यहां तक कि शादी, खासकर बारात और संगीत नृत्य के दौरान पैसे फेंकना, मुंह में डालना और देना भी पैसे का अपमान है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह एक ठोस लड़का है और मैं सहमत हूं। आपको कभी भी पैसा नहीं फेंकना चाहिए। आप कितने भी अमीर क्यों न हों।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कौन सी बड़ी बात है।’

यहां देखें वायरल हो रहा आतिफ असलम का वीडियो

Leave a Reply