आगरा में भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के नाम पर जान से मारने की कोशिश की। भाभी ने ननद की आंख पर पट्टी बांधी। उसके हाथ बांधे और अपने कमरे में ले गई। इसके बाद उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। तवा और चिमटा भी मारा। सिर पर 50 से ज्यादा वार किए। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं।
बचने के लिए ननद घर से बाहर भागी। आसपास के लोग शोर सुनकर आ गए। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। भाभी उसपर वार करते हुए कह रही थी कि बहुत हेड बनती हो, आज तेरा काम तमाम होगा। घटना थाना ट्रांस यमुना के राधानगर की है।
बेड पर बैठाया, फिर किया हमला मुझे अपने कमरे में ले गई। बेड पर बैठाया। अचानक से मेरे सिर पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद वो ताबड़तोड़ हमला करती रहीं। मैंने बचने के लिए शोर मचाया। इसके बाद उन्होंने चाकू, तवा और चिमटे से भी सिर में वार किए।
मैं आंखें बंधी होने के बाद भी कमरे से बाहर की ओर भागी। शोर मचाया। इसके बाद वहीं पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया। पड़ोसियों ने ही प्रिया के माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गंभीर अवस्था में प्रिया को जेके हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। उसके पूरे सिर में चोट के निशान हैं।
भाभी ने पुलिस से कहा- घर में एक लड़का आया था। उसने हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में लिया है। इस दौरान पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मां ने कहा- कमरे में चारों तरफ खून की खून प्रिया की मां ने बताया- जब वो घर पहुंची, तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए। कमरे में चारों तरफ खून की खून फैला हुआ था। बेड पर तवा, चाकू, कन्नी पड़ी हुई थी। तवा टेढा हो गया था।
आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। अभी भी गुमराह कर रही है। घायल का कहना है कि भाभी ने ही हमला किया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

