Aaj ka Itihas, 29 May : आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्‍व चैंपियनशिप अपने नाम की

Aaj ka Itihas, 29 May : किसी भी घटना को हम और आप भले ही भूल जाएं, लेकिन इतिहास उसे याद रखता है और समय-समय पर हमें बताता रहता है. इतिहास की कुछ घटनाएं जहां सबक देती हैं, वहीं कुछ देश का नाम रौशन करने की प्रेरणा भी देती हैं. इत‍िहास के पन्‍नों में दर्ज 29 मई का द‍िन कुछ ऐसा ही है. इसी द‍िन दारा स‍िंह ने पहली बार पहलवानी में विश्‍व चैम्‍प‍ियनश‍िप जीता था. इसके बाद दारा सिंह ने अपने कर‍ियर में कभी हार का मुंह नहीं देखा. उन्‍होंने करीब 500 चुनौतियां लड़ीं और इन सभी में उन्‍होंने जीत ही दर्ज की.

वहीं दूसरी ओर साल 1953 में आज ही के दिन पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी. जान‍िये आज के दिन और कौन सी महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुई थीं.

देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया.

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली.

1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की.

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की.

1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1972: मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन.

1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई.

1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन.

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया.

1990: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया.

1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था.

1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई.

2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं

Leave a Reply