
आगरा में पत्थर की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी मांगने पर पीटा गया। मजदूरों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पीड़ित मजदूर की मां ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना ताजगंज के मुकुंद विहार में एक फैक्ट्री है जिसमें पत्थर का काम होता है। इसी फैक्ट्री में ताजगंज के ही कुछ युवा काम करते हैं। मजदूरों का कहना है कि लगभग 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग की गई तो उनके साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक मजदूर की मां ने थाना ताजगंज में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यूपी के आगरा में बेख़ौफ़ दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!!
पत्थर फैक्टरी में काम कर रहे युवकों से मारपीट मजदूरी मांगने पर दबंग युवक ने की मारपीट एक युवक की मां ने मारपीट और करंट लगाने का लगाया आरोप !!#यूपी के #आगरा में बेख़ौफ़ दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 6, 2024
थाना ताजगंज इलाके के मुकुंद विहार का मामला !! #viralvideo #up… pic.twitter.com/TdUPagMRrV
महिला का कहना है कि वे लोग ताजगंज में रहते हैं। परिवार की स्थिति ठीक नहीं है इसीलिए उसने अपने पुत्र बासु को फैक्ट्री में लगा दिया था। पिछले 7 महीने से उनका पुत्र बासु और उसके दोस्त फैक्ट्री में काम कर रहे हैं। लेकिन 7 महीना से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। जबकि शुरुआत में उनका वेतन 8 हजार रुपये महीना तय किया गया था। महिला का आरोप है कि बेटे ने वेतन मांगा तो उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। मारपीट की गई। सभी को करंट भी लगाया गया।
थाना ताजगंज इलाके के मुकुंद विहार का मामला !!