Chhattisgarh Weather Today_कैसा रहेगा आज आपके शहर छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर। प्रदेश में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज अब बदल गया है। हवा में नमी के कारण ठंडक का तगड़ा एहसास होने लगा है। बता दें कि शहर में बीते दो दिनों से लगातार हल्की ​बारिश से अब रूह कंपा देने वाली ठंडक की वापसी हो गई है। लोगों को अब सुबह शाम के समय ठिठुरन सा महसूस होने लगा है। बादलों की वजह से दो​ दिनों से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए हैं।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान सामान्य से तीन डिग्री पारा नीचे गिर गया है। अब तो सुबह और शाम के समय घने कोहरे से विजिबलिटी में कमी हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुमान से उत्तर और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

वहीं बीते दिन राजधानी समेत कई जिलों में दोपहर के समय धीमी बारिश ने काफी देर तक लोगों को भिगोया और तापमान में गिरावट लाया। जिसके बाद से अब प्रदेश के मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। लोगों को अब कंबल रजाई के अलावा गर्म कपड़े की शख्त जरूरत हो गई है। इस ठंडकता से लोगों में कंपकंपी आने लगी है।

Leave a Reply