Chattisgarh : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किये 1 करोड़ 80 लाख के सोने-चांदी के जेवर, दो लोग हिरासत में

जांजगीर-चांपा : प्रदेश की चांपा पुलिस ने जांच के दौरान दो चार पहिया वाहन से करोड़ों रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवरातों की जब्ती की है। जब्त जेवरातों में दो किलो 11 ग्राम सोना और 75 किलो 415 ग्राम चांदी है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने के कारण जेवरातों को जब्तकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली खबर के अनुसार जांजगीर जिले की चांपा पुलिस ने 2 चार पहिया वाहनों से करोड़ों रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरातों की बदामदगी की है। आगामी चुनाव और वीवीआईपी विजिट को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा कोरबा रोड ग्राम हथनेवरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध चार पहिया वाहन नजर आए। दोनों वाहनों को रुकवाकर जांच की गई तब उसमें से अलग अलग बैग में 2.11 किलो सोना और 75 किलो 415 ग्राम चांदी के जेवरात पाए गए। वाहन चालकों से पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। यही वजह है कि पुलिस ने उसे जब्तकर लिया। जब्त जेवरातों की कीमत तकरीबन 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपए आंकी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply