National Film Awards Full Winners List: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, द कश्मीर फाइल्स को मिला ये अवॉर्ड

नई दिल्ली में गुरुवार शाम 2021 के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं का एलान किया गया. इस बार नेशनल अवॉर्ड्स में एसएस राजामौली की आरआरआर, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कठियावाड़ी और शूजीत सरकार की सरदार उधम सिंह छाई रही. इसके अलावा अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा का भी यहां जलवा देखने को मिला है. 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है. विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी.

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-
बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट–

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- काल भैरव – गाना- कोमुरम भीमूडो

बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन (पुष्पा के साथ)– एमएम कीरवानी- बैक्ग्राउंड स्कोर

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट – आरआरआर – स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर – वी श्रीनिवास मोहन

बेस्ट कोरियोग्राफी – आरआरआर- प्रेम रक्षित

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड– आरआरआर- किंग सोलोमान

बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट

बेस्ट एक्ट्रेस– मिमी फिल्म के लिए कृति सेनन

बेस्ट स्क्रीनप्ले (हिंदी) – संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ

डायलॉग राइटर – उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया

बेस्ट एडिटिंग – संजय लीला भंसाली

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- प्रीतिशील डीसूज़ा

बेस्ट फिल्म (हिंदी) – प्रोड्यूसर किनो वर्क्स एलएलपी, डायरेक्टर शूजीत सरकार

बेस्ट सिनेमाटोग्राफी – अवीक मुखोपाध्याय

बेस्ट ऑडियोग्राफी (हिंदी)- सिनोय जोसेफ

बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन – दिमित्री मलिक और मानसी ध्रव मेहता

बेस्ट कॉस्ट्यूम- वीरा कपूर ई

बेस्ट फीचर फिल्म

रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट- निर्देशक आर माधवन

बेस्ट सिंगर फीमेल

श्रेया घोषाल- फिल्म इरवि निझाल, गाना मायावा छायावा

बेस्ट सिंगर मेल

काल भैरव- फिल्म आरआरआर, गाना कोमुरम भीमूडो

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और एक्टर

पल्लवी जोशी- फिल्म द कश्मी कश्मीर फाइल्स

पंकज त्रिपाठी- फिल्म मिमी

बेस्ट चिल्ड्रेन्स फिल्म- गुजराती फिल्म गांधी एंड कंपनी

बेस्ट डायरेक्शन – मराठी फिल्म गोदावरी: द होली वाटर – निखिल महाजन

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- भाविन राबारी- द छेल्लो शो

बेस्ट लिरिक्स- चंद्रबोस को तेलुगू फिल्म कोंडा पोलम के गाने धम धम धम के लिए

स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड

शेरशाह- निर्देशक विष्णु वर्धन

बेस्ट कन्नड़ फिल्म

777 चार्ली- निर्देश

द कश्मीर फाइल्स को मिला ये अवॉर्ड
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं

Leave a Reply