Toran Kumar reporter…12.7.2023/✍️
राजस्थान के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने पुलिस हिरासत में एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात से पहले पुलिस वालों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया।
बस में दहशत कितनी भारी रही होगी?
— Arvind Chotia (@arvindchotia) July 12, 2023
बदमाशों के हौसले कितने बुलंद रहे होंगे?
पुलिस वाले कितने मजबूर रहे होंगे?
बड़ा सवाल… राजस्थान कहां जा रहा है?#RajasthanNews pic.twitter.com/cABNN0bgfK
मारे गए गैंगस्टर की पहचान कुलदीप जघीना के रूप में हुई है। पुलिस ने इस गैंगस्टर को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। राजस्थान की भरतपुर पुलिस कुलदीप जघीना को भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुई वारदात
ये वारदात जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अमोली टोल प्लाजा के पास हुई। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले पुलिस पर हमला किया। उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस हिरासत में कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी।
भरतपुर बना बदलापुर pic.twitter.com/y9JlcxMBPE https://t.co/WtG15Ym3xA
— राजस्थानी ट्वीट (@8PMnoCM) July 12, 2023
घटनाक्रम के बाद पूरे भरतपुर में हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। पुलिस ने वारदात स्थल के पास के एक गांव से हमलावरों की गाड़ियां बरामद कर ली हैं
सामने आई ये हत्या की ये वजह
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता कृपाल जघीना की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि भाजपा नेता की 4 सितंबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और हत्या के संबंध में अगले दिन एफआईआर भी दर्ज की गई थी।