तमिलनाडु में संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंका गया 11 किलो समेत 32 किलो सोना बरामद | Watch Video

Toran Kumar reporter..2.6.2023/✍️

चेन्नै: तमिलनाडु में तटरक्षक बल (Coast Guard), राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और सीमा शुल्क (Customs) विभाग ने बड़ी कामयाबी हास‍िल की। टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में समुद्र में फेंके गए 11 किलोग्राम सहित कुल 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक प्रेस र‍िलीज के जर‍िए दी गई। इसके मुताबिक करीब 20.20 करोड़ रुपये कीमत का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था।

यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक स्‍पेशल खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। इसके बाद 30 मई को भारतीय तट रक्षक बल और डीआरआई की ओर से एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया था

रिलीज के मुताबिक भारतीय तट रक्षक बल की ओर से डीआरआई और कस्‍टम के साथ शुरू किए गए अभियान के चलते तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी।

तटरक्षक बल और डीआरआई की ओर से तैनात संयुक्त टीमों ने मन्नार की खाड़ी में खासतौर से भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी

Leave a Reply