छत्तीसगढ़ बिलासपुर में,संजू त्रिपाठी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार * प्रकरण में अब तक कुल 18 आरोपीगण गिरफ्तार तथा शेष आरोपियो की पतासाजी जारी।

संजू त्रिपाठी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार * प्रकरण में अब तक कुल 18 आरोपीगण गिरफ्तार तथा शेष आरोपियो की पतासाजी जारी।

बिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो शूटर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम वाराणसी में डेरा डाले हुई है। मामले में तीन शूटर अभी भी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। सकरी बाईपास में 14 दिसंबर की शाम अज्ञात लोगों ने हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलाई, इसके बाद वे भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर आइजी बीएन मीणा, एसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पहुंची संजू की पत्नी किरण ने अपने देवर कपिल त्रिपाठी पर हत्या कराने की आशंका व्यक्त की।

इसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेही कपिल के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान कपिल फरार हो चुका था। पुलिस ने कपिल के पिता जय नारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने संदेही कपिल त्रिपाठी और उसके साथियों को लखनऊ में गिरफ्तार किया। वहीं, चार लोगों को पुलिस की टीम ने दिल्ली में पकड़ा। इसके अलावा एक युवक को कुदुदंड से पकड़ा गया। एसपी पारुल माथुर ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जमीन विवाद में कपिल ने ही यूपी से शूटर बुलवाकर संजू की हत्या कराई है।

मामले में पुलिस ने मुख्य संदेही कपिल त्रिपाठी, उसके पिता जय नारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, सटोरिया प्रेम श्रीवास समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस बीच शूटर की तलाश चल रही थी। सटोरिए प्रेम श्रीवास से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम को वाराणसी रवाना किया गया। जवानों ने वाराणसी के ग्राम कमौली चौबेपुर निवासी सावन पाठक, बिरोदपुर कामाच्छा जिला वाराणसी निवासी अभिषेक मिश्रा को पकड़ लिया। पूछताछ में सावन ने बताया कि उसकी बात मोबाइल पर प्रेम श्रीवास से हुई थी। प्रेम ने उसे हत्या के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही थी।

वहीं, अभिषेक ने बताया कि वाराणसी के जिला न्यायालय में उसकी मुलाकात दानिश व ताबीज अंसारी से हुई थी। दोनों ने बिलासपुर में घटना को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही। रुपये के लिए वह हत्या करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने दानिश व ताबीज के साथ आकर यहां स्कूल और संजू त्रिपाठी के आने जाने वाले जगहों की रेकी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपियो का नाम :- (01) सावन पाठक पिता द्वारिका पाठक उम्र 22 साल नि० ग्राम कमौली थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश।

(02) मोनू उर्फ अभिषेक मिश्रा पिता प्रकाश चंद्र मिश्रा उम्र 38 साल नि0 बी-37. ई-3, बिरदोपुर कमाच्छा, थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश।
.

Leave a Reply