आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के माचेरला कस्बे में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और आसपस खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है.
మాచర్ల నియోజకవర్గంలో వైసీపీ రౌడీ మూకలు పోలీసుల సహకారంతో మరోసారి టిడిపి శ్రేణులపై దాడికి పాల్పడటం దారుణం. ఇదేం ఖర్మ రాష్ట్రానికి కార్యక్రమం నిర్వహిస్తున్న టిడిపి వారిపై వైసీపీ రౌడీలు దాడులకు పాల్పడటం రాష్ట్రంలో అరాచక పాలనకి నిదర్శనం.(1/3) pic.twitter.com/4jnQPeyfzU
— Lokesh Nara (@naralokesh) December 16, 2022
पलनाडु एसपी वाई रवि शंकर रेड्डी ने बताया कि पलनाडू जिले के माचेरला कस्बे में एक कार्यक्रम में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पथरावकिया. उन्होंने कहा कि इस झड़प में शामिल लोगों को दबोच लिया गया है.स्थिति अब नियंत्रण में है और शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग लाठी डंडे उठाए दिख रहे हैं-
#WATCH | Andhra Pradesh: Violent clashes erupt between YSRCP and TDP workers in Palnadu district, police on the spot.
— ANI (@ANI) December 16, 2022
(Warning: Violence & Arson) pic.twitter.com/hzjTaaC1hi
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुंच गई और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हिंसा की घटना को बढ़ता देखकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया और लोगों को तितर बितर कर दिया. पु
हिंसा की इस घटना पर एक दूसरे पर पथराव के बाद कुछ गाड़ियों में और एक घर में आग भी लगा दी गई. वीडियो में आग की लपटें काफी ऊंची उठती दिखाई दे रही हैं. जानकारी के मुताबिक टीडीपी कार्यकर्ता माचेरला में वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ रैली करने जा रहे थे, जिसके बाद टीडीपी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गये और दोनों पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए.