CG.CRIME:हत्या के आरोपियों को चांपा पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा नाचने को लेकर हुए विवाद में आठ लोगों ने बुधवार की रात तुलसी धर्मशाला की 20 फीट ऊंची छत से एक युवक को नीचे फेंक दिया। इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई और बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। घटना से नाराज नगरवासियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव भी कर दिया। पुलिस ने दोपहर में आठों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बुधवार को श्रीकृष्ण तुलसी धर्मशाला में संजय नगर निवासी कलेश्वर देवांगन ने छत्तीसगढ़ी नाच का आयोजन किया था। इसमें कुछ लड़कियों को भी बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में करण सहिस अपने साथियों के साथ गया था। रात लगभग एक बजे किरण सारथी और मनीष सारथी भी वहां पहुंचे और जबरदस्ती नाचने लगे। कलेश्वर देवांगन ने उन्हें मना किया तो किरण ने अपने साथी जांजगीर निवासी सतीष उर्फ बाटा यादव, गुदा उर्फ विजय बरेठ, बाबा उर्फ उमाशंकर यादव, मोंटू उर्फ मयंक वैष्णव, समीर राठौर, आशीष राठौर को बुलाया। वे सभी कार से पहुंचे और कलेश्वर देवांगन, भीषम एवं करण से मारपीट करने लगे।

कलेश्वर देवांगन अपनी जान बचाने के लिए धर्मशाला की छत पर चला गया। हमलावरों ने कलेश्वर देवांगन को पकड़कर छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। दोस्तों ने उसे स्थानीय एनकेएच अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना से नगरवासी आक्रोशित हो गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपितों को जेल भेज दिया।

हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी लगाई और जुलूस कराया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। नगर भ्रमण के दौरान आरोपितों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

ये आरोपित हुए गिरफ्तार

पुलिस ने जांजगीर निवासी सतीष उर्फ बाटा यादव, गुदा उर्फ विजय बरेठ, बाबा उर्फ उमाशंकर यादव, सारागांव निवासी समीर राठौर, आशीष राठौर, सिवनी चांपा निवासी किरण सारथी , मनीष सारथी, चांपा निवासी मोंटू उर्फ मयंक वैष्णव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

मारपीट, डकैती के आरोप में जेल जा चुका है बाटा

जांजगीर निवासी आरोपित सतीष उर्फ बाटा यादव आदतन बदमाश है। पहले भी वह मारपीट, जुआ, डकैती सहित कई मामले में जेल जा चुका है। मार्च 2021 में एक दुकान संचालक के घर घुसकर डकैती की थी। इस बार उसने हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया है।

मारपीट, डकैती के आरोप में जेल जा चुका है बाटा

जांजगीर निवासी आरोपित सतीष उर्फ बाटा यादव आदतन बदमाश है। पहले भी वह मारपीट, जुआ, डकैती सहित कई मामले में जेल जा चुका है। मार्च 2021 में एक दुकान संचालक के घर घुसकर डकैती की थी। इस बार उसने हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया है।

थाने से कुछ कदम दूर हुई घटना, पुलिस रही बेखबर

थाने से कुछ कदम की दूरी पर धर्मशाला में पूरी घटना हुई, मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह कार्यक्रम एक जमीन दलाल के जन्मदिन पर आयोजित था। पर्व को लेकर बुधवार शाम को ही पुलिस ने गश्त कर औपचारिकता निभाई थी। वहीं रात 12 बजे के बाद सड़क पर आने जाने वालों को पुलिस पकड़कर पूछताछ करती है। मगर थाने से लगे धर्मशाला में मारपीट और हत्या हो गई और पुलिस बेखर रही।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 302/22 धारा 147,148, 149, 294, 323, 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply