Toran Kumar reporter

UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने टॉप किया है। वहीं, हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान अपने नाम किया है। जबकि तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग हैं। अभ्यार्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
परीक्षा में टॉप करने वाले 10बच्चों के नाम
UPSC के सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में शक्ति दुबे ने पहला रैंक हासिल किया है। दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल है। तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग है। शाह मार्गी चिराग ने चौथी रैंक हासिल की। आकाश गर्ग ने पांचवी रैंक हासिल की। कोम्मल पुनिया ने छठी रैंक हासिल की। सांतवे नंबर पर आयुषी बंसल, आठवें नंबर पर राज कृष्ण झा, नौवें नंबर पर आदित्य विक्रम अग्रवाल और दसवें नंबर पर मयंक त्रिपाठी हैं।
बता दें, यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर जारी किए गए है। CSE के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन 7जनवरी 2025से 17अप्रैल 2025के बीच किया गया।
ऐसे करें UPSC CSE 2024का फाइनल रिजल्ट
1. UPSC का सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए CSE 2024फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर आपको UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगा।
5. आखिर में अभ्यार्थी को अपना नाम और रोल नंबर डालना होगा।
6. रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट लेना ना भूलें।
