छत्तीसगढ़ में फिर एक बार रेप का मामला आया सामने..PHE के SDO ने डॉक्टर से रेप किया..अबॉर्शन कराया:शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध; दूसरी लड़की से कर ली सगाई

Toran Kumar reporter

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PHE के SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) पर मेडिकल छात्रा से रेप का आरोप है। शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक उसने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया।

प्यार करने और शादी करने का वादा कर करने के बाद अचानक SDO की शादी कहीं और तय हो गई। ये बात जब महिला डॉक्टर को पता लगी तो उसने SDO खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया PHE में SDO है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी नमित कोसरिया की तलाश कर रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने पहुंचा। वहां से अपने अज्ञेय नगर स्थित घर ले गया। नमित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ये सिलसिला कई दिनों तक चला। इस दौरान नमित PHE में SDO भी बन गया था।

प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन

इस दौरान वो लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, जिसके चलते मार्च 2023 में युवती प्रेग्नेंट हो गई। डॉक्टर ने नमित को शादी करने की बात कही। तब नमित ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने की बात कही। साथ ही दवा देकर उसका अबॉर्शन कराकर कोर्ट मैरिज करने का वादा किया। कुछ दिनों बाद वह परिजनों की रजमंदी से शादी करने लगा।

बर्थ-डे में नहीं आया तो डॉक्टर प्रेमिका को हुआ शक

युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना बर्थ-डे उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ।

उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी से पहले पुलिस ने दी दबिश, आरोपी हो गया फरार

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम उसके घर गई। जांजगीर-चांपा स्थित उसके दफ्तर में भी दबिश दी लेकिन, वो नहीं मिला। इधर, उसकी प्रेमिका ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि 20 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है।

यह खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने भिलाई में भी छापेमारी की लेकिन, आरोपी नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।