Toran Kumar reporter

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे गुजरता है। इस हाइवे से कई छोटे बड़े गांव लगे हुए हैं। इस हाईवे के पास से रहवासी बस्ती होने के चलते कई बार लोग गुजरने वाले वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। हादसे के चलते लोगों की जान भी जाती है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया। जिसमें शादी में जा रहे परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।
दरअसल, जिले के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक अपने चपेट में ले लिया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दंपति समेत दो बच्चे शामिल है। हादसे में शामिल ट्रक मटर लेकर जबलपुर मंडी की और जा रहा था।
शादी समारोह में जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार घूघरी से रहलोन जा रहे थे। मृतक परिवार बाइक में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। एक ही बाइक में चार लोग सवार थे, जिसमें अंबिका और मधूवनी महिला के साथ रामदूत और तीर्थ नमक 2 पुरुष सवार थे। यह चारों शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। समारोह में जाने से पहले रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही घूघरी और रहलोन गांव में मातम छा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल से ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। धूमा पुलिस और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और चारों शव को पीएम के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर जांच करने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।