CG breaking news:पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर पर FIR, आत्महत्या से पहले शिक्षक ने लगाए थे गंभीर आरोप, तीन अन्य पर भी केस दर्ज

Toran Kumar reporter

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में प्रधानपाठक की आत्महत्या मामले में अब पूर्व वन मंत्री मो. अकबर सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। FIR में पूर्व वन मंत्री मो. अकबर के अलावा हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर का नाम शामिल है। इन सभी प्रधानपाठक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, बीतें दिनों घोटिया गांव में एक प्रधानपाठक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें पूर्व मंत्री समेत अन्य लोगों के नाम थे। सुसाइड नोट में लिखा गया गया था कि वन विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवान नाम पर उन्होंने पैसों की ठगी की है। यह भी लिखा है कि, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने 40 से अधिक लोगों से 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा की ठगी की है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज  

मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहम्मद अकबर के सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं 3 लोगों के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply