
सावन का पवित्र महीना चल रहा है। बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार कांवड़ याश्रा के दौरान कई बड़े मामले सामने आए, जिसमें कांवड़ियों ने भी अपना रौद्र रुप दिखाया। सोशल मीडिया पर भी इस मामले पर खूब पोस्ट वायरल हुए। ऐसे में अब एक और ताजा मामला देखने को मिला, जिसमें मॉल में कांवड़ियों के प्रवेश के लिए अनुमति नहीं दी गई।
मामला झारखंड के रांची का बताया जा रहा है, जहां सेकुलर मॉल में भोलेनाथ के भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दरअसल, भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद खरीदारी करने के श्रद्धालु ‘मॉल ऑफ रांची’ पहुंचे तो उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया गया, वो भी इसलिए क्योंकि इन लोगों ने चप्पल नहीं पहनी हुई थी। वहीं, अब इस मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शिव भक्त तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस मामले पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि, झारखंड का सेकुलर मॉल ! यहां भोलेनाथ के भक्त not allowed हैं ! प्रोटोकॉल नहीं है! भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद खरीदारी करने के श्रद्धालु ‘मॉल ऑफ रांची’ पहुंचे तो उन्हें अंदर घुसने नहीं मिला!! कारण : इन लोगों ने चप्पल नहीं पहने हुए थे!! मामला झारखंड के रांची का!