देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने दो लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से बचाया, GB रोड भेजने वाले थे तस्कर !!

दिल्ली_पुलिस ने दो लड़‌कियों को देह व्यापार के दलदल से बचा लिया है। दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल के जोया नगर इलाके से अपहरण कर दिल्ली लाई गई थी। तस्कर इन्हें जीबी रोड भेजने वाले थे !!
दिल्ली और पश्चिम बंगाल पुलिस ने तस्करी के लिए लाई गईं दो लड़कियों को बचाया है। इनमें एक नाबालिग है। दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल के जोया नगर इलाके से अपहरण कर दिल्ली लाई गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मंजीला बीबी और हसन अली के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बंगाल पुलिस और एनजीओ के साथ मिलकर शनिवार को सीलमपुर इलाके में छापेमारी कर इस मानव तस्करी रैकेट का खुलासा किया !!

उत्तरी-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस अपहृत लड़की की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। बंगाल पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने छानबीन के दौरान आरोपी हसन की पहचान की। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मानव तस्करी विरोधी इकाई और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीलमपुर में छापा मारकर इन लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया !!

बताया जाता है कि लड़कियों में नाबालिग भी हैं। पुलिस का कहना है कि मंजीला बीबी और हसन अली नाम के आरोपी बंगाल और असम से लड़कियां लाकर उन्हें जीबी रोड पर देह व्यापार के दलदल में धकेलते थे। इन आरोपियों को पहले भी मानव तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। आरोपियों ने लड़कियों को व्यस्क दिखाने के लिए उसका फेक आधार कार्ड भी बनवाया था। इस ऑपरेशन में रेस्क्यू फाउंडेशन, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन की टीमों ने भी मदद की !!

बंगाल पुलिस ने 21 मार्च को मिशन मुक्ति फाउंडेशन से संपर्क किया था। पुलिस ने एनजीओ को बताया था कि बंगाल के मालदा से एक 14 साल की लड़की लापता है। इस लड़की को किसी महिला द्वारा ले जाए जाने की सूचना मिली थी। दिल्ली पुलिस को यह सूचना साझा की गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपने मुखबिरों को काम पर लगाया। खुफिया इनपुट पर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा और उनसे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद लड़कियों को छुड़ाया गया !

Leave a Reply