भोपाल में वाइन शॉप के बाहर युवक की पिटाई:5 महीने पहले यहीं पुलिसकर्मी पर हुआ था जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस के सामने ही कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। बता दें अयोध्या नगर वाइन शॉप के कर्मचारियों का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। यहां देर रात पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पूर्व मैनेजर की जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो अव सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मैनेजर शैलेश सिंह 6 महीने की बकाया तन्खा मांगने के लिए शॉप पर पहुंचा था। जिसके बाद पूर्व मैनेजर की पिटाई कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डायल 100 और पुलिस के सामने आरोपी मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि मारपीट के बाद पुलिस ने फरियादी को बचाया।

बता दें 5 महीने पहले इसी दुकान के कर्मचारियों ने अयोध्या नगर थाना पुलिस के जवानों के साथ भी मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुकान संचालक शिवा यादव, कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक और पंकज पर सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला अयोध्या नगर थाने का बताया जा रहा है।

Leave a Reply