रिपु रन जीति सुजस सुर गावत। सीता सहित अनुज प्रभु आवत।। अर्थ: शत्रु पर जीत हासिल कर प्रभु राम अपने छोटे भाई और धर्मपत्नी सीता के साथ वापस अयोध्या लौट रहे हैं। देवता उनका सुंदर यश गा रहे हैं। दरअसल, कहा जाता है कि प्रभु श्रीराम जब अयोध्या वापस लौट रहे थे तो अयोध्या नगरी को दुलहन की तरह सजाया गया था। हालांकि, अब मौका कुछ अलग है। राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Bhoomi Poojan) के लिए 5 अगस्त को भूमि पूजन किया जाना है। इसके लिए अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) को खास तरीके से सजाया गया है। अब जरा उन तस्वीरों को देख लेते हैं, जो अयोध्या की बदलती सूरत की गवाही दे रही हैं।