आईटी कंपनी की टॉपर, सड़क हादसे में हुई मौत

आईटी कंपनी की टॉपर, सड़क हादसे में हुई मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहरर में छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में एक छात्रा कि मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की घटना गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के पास की है जहां बुलेट सवार लड़का सुदीक्षा को बार-बार ओवरटेक करते रहे और साथ ही साथ परेशान कर रहे थे। आपको बतादे कि मृतक छात्रा का नाम सुदीक्षा भाटी है।
गौरतलब है कि छात्रा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो युवको ने उनसे छेड़छाड़ किया और बार बार ओवरटेक कर रहे थे। कभी युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी छात्रा पर कमेंट पास करते थे। इसके बाद बुलेट सवार युवक ने आगे आकर अचानक ब्रेक मारा, जिसके चलते स्कुटी को ब्रेक लगाने के चक्कर में सुदीक्षा और उसके चाचा सड़क पर गिर साथ ही छात्रा हादसे का शिकार हो गयी। जिससे उस दौरान छात्रा की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार हाल ही में छात्रा लॉकडाउन के कारण अमेंरिका से लौटी थी। गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रहने वाली सुदीक्षा भाटी एक होनहार छात्रा थीं।
वो स्कॉलरशिप पर अमेरिका के बॉब्सन में पढ़ाई कर रही थीं। हाल ही में वो छुट्टियों में घर आई हुई थीं। जब ये हादसा हुआ तब सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थीं।
सुदीक्षा भाटी के परिजनों का आरोप है कि जब बाइक से वह औरांगबाद जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा किया। सुदीक्षा ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही आपको बतादे कि सुदीक्षा को 20 अगस्त को अमेरिका वापस जाना था। इससे पहले कि वह अपने घर वापस जा पाती सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। बता दें कि देश की टॉप आईटी कंपनी की तरफ से अमेरिका पढ़ने के लिए 3.80 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी गई है।

Uttarpradesh