अयोध्या की हर दीवार पर मर्यादा राम के किस्से

मशहूर जिनके दम से है दुनिया में नाम-ए-हिंद , है राम के वजूद पे हिन्दोस्तां को नाज, अहल-ए-नज़र समझते हैं इसको इमाम-ए-हिंद…मर्यादा पुरुषोत्तम राम, जो सबके हैं। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya Latest News) के निर्माण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 5 अगस्त को भूमि पूजन होना है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने आ रहे हैं। पीएम मोदी के अलावा देश की कई चर्चित हस्तियां इस भव्य आयोजन में शामिल होंगी। मौका है भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का तो अयोध्या नगरी को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। आइए तस्वीरों में देखते हैं…

अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर अब अपने मूल डिजाइन से दोगुने आकार का होगा। मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से पिछले साल फैसला आने के बाद मंदिर के डिजाइन को संशोधित किया गया है। मंदिर को नागर शैली में बनाया जाएगा जिसमें 5 गुंबद होंगे। राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों के बीच इन दिनों अयोध्या नगरी चमक रही है। देखिए नीले आसमान के नीचे कुछ यूं नजर आ रही है राम नगरी।

भूमि पूजन से पहले कहीं 1 लाख 11 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं तो कहीं विशालकाय वॉटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल को खास तरीके से सजाने की भी तैयारी है। बाकी बात की जाए अयोध्या नगरी की तो हर दीवार राम के रंग में रंगी हुई है।

अयोध्या में पुलों के पिलर्स को भी चित्रों से सजा दिया गया है। इस कायाकल्प से अयोध्यावासियों में गजब का उत्साह दिख रहा है।

राम नगरी को सजाने के साथ ही यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को वायरस फ्री रखने की कोशिश भी की जा रही है।

दीवारों को रंगों से सजाया जा रहा है तो मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों की रोशनी से नहलाने की तैयारी है।

77285619

राम मंदिर के भूमि पूजन को देखते हुए सरयू के घाटों को भी झालरों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही भूमि पूजन का लाइव प्रसारण ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें, इसकी भी हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।

अयोध्या की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।

Uttarpradesh