
जयपुर: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, सूची में 58 नाम शामिल, अब तक 182 प्रत्याशी घोषित
•जयपुर की हवामहल सीट से बाल मुकुंद आचार्य और विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया।
•अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा को टिकट दिया गया है। जय आहूजा ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे हैं। लंबे समय से पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू परिवारों के लिया काम कर रहे हैं।
•अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को टिकट दिया गया है। इनके बेटे मोहित यादव भी इस सीट से दावेदारी कर रहे थे।
•भरतपुर के नदबई से जगत सिंह को टिकट दिया गया है। ये नटवर सिंह के बेटे हैं।
•मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।
•टोंक सीट पर सचिन पायलट से अजित सिंह मेहता करेंगे मुकाबला
•एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से टिकट। इन्हें सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है।
•जालोर जिले की भीनमाल सीट से पूराराम और रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल को बनाया प्रत्याशी
•केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल का टिकट कटा, उनकी जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया।
सूची:-




